देहरादून। चकराता क्षेत्र में सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कलेथा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में
• दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
• कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी सहिया पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वाहन
कार संख्या UP15DB 8712 अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


More Stories
उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज