देहरादून। राजधानी के व्यस्ततम चकराता रोड पर सोमवार शाम गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
एक पक्ष में दीपक और उसका दोस्त अक्षय हैं, दूसरा पक्ष मनआनंद का है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।


More Stories
देहरादून में भाजपा नेताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत