देहरादून। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मकता और भक्ति भाव का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। यह परंपरा हमें नारी शक्ति के महत्व को समझने और उसका आदर करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि प्रदेश पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। साथ ही, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।


More Stories
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना