आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही संभव हुआ अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका ऐतिहासिक रही है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान से प्रेरणा लेती रहेंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान, कल्याण और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


More Stories
देहरादून: पटेलनगर में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 35 भवन स्वामियों पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना
जनहित के कार्यों में तेजी लाने के लिए मेयर सौरभ थपलियाल ने की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी