मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास द्वारा आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को विशेष शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई।
इस शुभ अवसर पर देवी स्वरूपा कन्याओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। यह हमारी सनातन संस्कृति की सबसे समृद्ध परंपराओं में से एक है, जो नारी को देवी रूप में देखती है। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन न केवल हमारे मन को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमें हमारी महान धर्मपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80