नई दिल्ली। पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक विशेष पहल करते हुए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ के तहत तैयार स्थानीय उत्पाद हेमा मालिनी को भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ ब्रांड के माध्यम से उत्तराखण्ड के शिल्प, कृषि उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर हेमा मालिनी ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चारधाम मार्गों को मिलेगा अतिरिक्त फंड
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा