देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर शुक्रवार 01 मार्च 2025 को देहरादून जनपद क्व सभी थाना क्षेत्रों में अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया..इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई.वही इस कार्रवाई के दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने,स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने की हिदायत दी गई..इतना ही नहीं स्पा सेंटरों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतवानी भी दी गई.. आकस्मिक चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट में और 10 स्पा सेंटर्स का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया..

More Stories
पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी मौत प्रकरण, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जानें पीएम रिपोर्ट में क्या आया
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट बना हाई-टेक: DigiYatra, फ्री WiFi और Kids Zone समेत नई सुविधाएं शुरू ✈️
देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: महावीर जयंती पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देखें पूरा प्लान