देहरादून । माजरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 21 वर्षीय युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक का शव नाले से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21 वर्ष) निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है। अमित सेंट ज्यूड्स स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। बताया गया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कैंटीन से पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित संभवतः रास्ते में नाले में गिर गया, जहां तेज बहाव में बहने अथवा डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


More Stories
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
‘देवभूमि आपका अपना घर है’, CM धामी ने NeST Fest-2026 में पूर्वोत्तर के युवाओं को दिया आत्मीय संदेश
मोबाइल टावर में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार