“साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद
नैनीताल: निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, गंभीर खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए मिले ₹2355 करोड़

हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रहे सेना की स्कार्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन (कैप्शूल ट्रक) से पीछे से जा भिड़ा। घटना शनिवार रात्रि करीब सवा 10 बजे हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर सत्यनारायण मंदिर रायवाला के पास हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली रायवाला से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुरी तरह घायल चार सैन्य कर्मियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा वाहन 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भिजवाया। साथ ही घटना की सूचना रायवाला कैंट में मिलिट्री पुलिस को दी। जिसके बाद सेना रायवाला कैंट से सेना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
वाहन में सेना के कौन लोग सवार थे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन लक्जरी है, ऐसे में माना जा है वाहन में सेना के अधिकारी स्तर के लोग सवार रहे होंगे। कोतवाली रायवाला के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि घायल लोग अपने बारे में बताने की स्थिति में नहीं थे। उनको तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।
More Stories