देहरादून। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए।
इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित गर्ग निवासी आकाशदीप कॉलोनी बल्लुपुर रोड ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक बचत खाता चकराता रोड व दूसरा इंडियन बैंक घंटाघर में है।
छह अप्रैल को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। जब उन्होंने खातों की जांच कराई तो पता चला कि खातों से 1.13 लाख रुपये निकले हुए थे।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80