देहरादून। देहराखास निवासी फाइनेंस कारोबारी की हत्या की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि, अधेड़ कारोबारी की 20 वर्ष के छात्र से दोस्ती पर पुलिस चकरा गई है।
आखिर कारोबारी ने इंटरनेट के माध्यम से नवयुवक से दोस्ती क्यों की और उसे खुद ही अपने घर बुलाया तो ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की हिरासत में आरोपित छात्र के बेहद डरे हुए होने की बात भी कही जा रही है।
पड़ोसियों के मुताबिक, उनका अक्सर लेनदेन को लेकर लोगों से फोन पर विवाद होता रहता था। सूत्रों की मानें तो मृतक दीपक गुप्ता को लेकर पुलिस को भी अक्सर लेन-देन संबंधी विवाद की शिकायतें प्राप्त होती रहती थीं। कालोनी में भी लोग उनके फाइनेंस और प्रापर्टी के कार्य के बारे में ही जानते थे। अब इंटरनेट पर दोस्ती के नए एंगल ने सभी को चौंका दिया है।


More Stories
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
‘देवभूमि आपका अपना घर है’, CM धामी ने NeST Fest-2026 में पूर्वोत्तर के युवाओं को दिया आत्मीय संदेश
मोबाइल टावर में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार