दिनाँक 23.05.2025 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खैरीखुर्द में एक नाबालिक बालक उम्र लगभग 14 वर्ष के घूमता हुआ मिलने की सूचना दी गई, जिस पर उक्त बालक को थाना रायवाला के चीता कर्म0गणो द्वारा थाने पर लाया गया । थाना रायवाला पुलिस द्वारा उक्त बालक के बताये गए पते पर थाना प्रभारी ईशानगर से सम्पर्क कर वार्ता की गई एवं बालक के परिजनों के संबंध में जानकारी करने एवं बालक की सूचना दिए जाने हेतु बताया गया, जिस पर थाना प्रभारी ईशानगर द्वारा बच्चे की माता का मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया, जिनसे सम्पर्क करने पर बच्चे की माता से पूरी जानकारी कर बच्चे की बात करायी गयी। बच्चे की माता ने बताया कि बच्चा एक सप्ताह पहले घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। पुलिस द्वारा बच्चे को उसके चचेरे भाई के सुपुर्द किया गया । बालक के परिजनो द्वारा पुलिस कार्यवाही की सरहाना करते हुए देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80