देहरादून। महावीर जयंती पर देहरादून का यातायात प्लान बदला रहेगा। आमजन से अपील है कि तीन मार्च यानी सोमवार को रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें।
रुट डाइवर्ट प्लॉन
शोभा यात्रा रूट
पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला
शोभायात्रा का समय
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर निम्न रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।
- शोभा यात्रा के जैन धर्मशाला से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड होते हुये भेजा जायेगा।
- शोभा यात्रा के आढ़त बाजार पहुंचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नहीं जायेगा, साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेलनगर मण्डी / बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा।
- शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
- शोभा यात्रा के राजा रोड़ से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा।
- शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुंचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
बैरियर / डायवर्जन प्वांइट
- प्रिंस चौक
- मातावाला बाग
- पटेल नगर मंडी
- बल्लीवाला चौक


More Stories
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!
रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—‘मेरी जान को खतरा’, फोन टैपिंग और फर्जी रिकॉर्डिंग का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।