उत्तराखंड। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सिर्फ ढाई घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को इसकी शुरुआत करेंगे। यह एक्सप्रेस वे तीन राज्यों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के शहरों में आवागमन आसान होगा। आइए जानते हैं इसकी खासियत।
- यहां बना एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर भी बेहद खास है। एक्सप्रेसवे का 12 किमी लंबा गणेशपुर-डाटकाली एलिवेटेड रोड तैयार है, जिसे एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर कहा जा रहा है।
- एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होकर डाट काली में समाप्त होती है।
- परियोजना पर करीब 11,970 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इन शहरों से पहुंचेंगे सैलानी
- एक्सप्रेसवे के जरिए सोनीपत, पानीपत, कुंडली, मानेसर, गुरुग्राम,पलवल, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़, अंबाला और यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा तक के पर्यटक आसानी से देहरादून पहुंच सकेंगे।
- करीब 210 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दो प्रमुख एक्सप्रेसवे, पांच नेशनल हाईवे और 10 से अधिक स्टेट हाईवे व स्थानीय सड़कों से कनेक्ट होगा।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80