देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों, सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास, शहरी निकायों और जिला पंचायतों को वित्तीय सहायता समेत विभिन्न परियोजनाओं के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि तथा अल्मोड़ा में दो मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को भी मंजूरी दे दी गई है।
कुंभ से लेकर सड़क, पार्किंग और निकायों के कार्यों को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 43.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 17.55 करोड़ जारी किए जाएंगे। वहीं, रामनगर की पुरानी तहसील परिसर में 38.58 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग, चंपावत में एडवेंचर पार्क तथा देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय भवन के द्वितीय तल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।
नरेंद्रनगर, लक्सर, सितारगंज, हरिद्वार, धारचूला और अन्य क्षेत्रों की सड़कें शामिल
शहरी निकायों व जिला पंचायतों में धन वर्षा
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी को दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने ने राज्य सरकार तथा स्वायत्त निकायों के उन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का भी अनुमोदन दिया है, जो पांचवें और छठे केंद्रीय वेतनमान के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं। इसके तहत पांचवें वेतनमान का महंगाई भत्ता 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत तथा छठे वेतनमान का महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। यह बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

More Stories
देहरादून: बीकेटीसी के व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब पुलिस मामले में दर्ज हुई FIR
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई