- मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे
- हनुमान जयंती पर हनुमान धाम में दर्शन-पूजन करेंगे
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेंगे
रामनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से रामनगर महाविद्यालय में साढ़े 11 बजे आएंगे।
यहां से वह कार से अग्रवाल सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वहां से हनुमान धाम छोई जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद डेढ़ बजे देहरादून को हेलीकाप्टर से चले जाएंगे।

More Stories
कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
हल्द्वानी में बवाल: मदरसन कंपनी गेट पर प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हरीश पनेरु समेत 4 नेता हिरासत में
तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का कहर: ठेले वाले 18 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत