देहरादून। वसंत विहार में दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कालोनी में शाम को टहल रही ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को स्कूटी सवार अज्ञात बदमाश ने रोका और बैग लूटकर फरार हो गया। आरोपित ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता सुनंदा बर्थवाल ने बताया कि वह ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी मनोज बर्थवाल की पत्नी हैं और वसंत विहार में रहती हैं। वह रोज की तरह शाम को कालोनी में टहल रही थीं और दुकान से सामान लेने के लिए अपना हैंडबैग भी साथ लाई थीं।
छीने गए बैग में एक कीमती मोबाइल फोन, कुछ नकदी और अन्य जरूरी सामान था। पीड़ित परिवार की ओर से वसंत विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

More Stories
देहरादून में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: बिना मानक अब नहीं मिलेगी अनुमति
हर ब्लॉक में बनेंगे 5 मॉडल गांव, मंत्री मदन कौशिक का बड़ा ऐलान
खटीमा में CM धामी का भव्य स्वागत, बुलडोजर से फूलों की बारिश के बीच CSD कैंटीन का उद्घाटन