खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए।
सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सैनिक पुत्र सीएम धामी ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएसडी कैंटीन से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुलने से स्थानीय सैनिक परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायकों ने दी बधाई और विकास कार्यों की सराहना
चमोली: अस्पताल परिसर में गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक
सहसपुर में सीएम धामी का एक्शन मोड: जनसेवा शिविर में मौके पर ही निपटी हजारों समस्याएं, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश