देहरादून। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं सूचना विभाग की टीम द्वारा फिल्म नीति 2024 के तहत उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म के निर्धारण को लेकर फिल्म निर्माता सुमित अदलखा ने हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल उत्तराखंड के स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिलेगी। यह कदम निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
सुमित अदलखा ने विश्वास जताया कि फिल्म नीति 2024 उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का पसंदीदा स्थल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

More Stories
सितारगंज रिश्वत मामला: 20 घंटे बाद विजिलेंस ने हिरासत में लिए दोनों कर्मचारियों को किया रिहा, उठे कई सवाल
बदरीनाथ धाम से भगवान का 5 लाख का मणि जड़ित स्वर्ण मुकुट चुराने वाला साधु गिरफ्तार, मुकुट बरामद
जिलाबदर बदमाश समय से पहले देहरादून लौटा, चोरी की फिराक में था, विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार