देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाई है। खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।


More Stories
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण
रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट पर उतारू हुए 8 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया कानून का सबक