LUCC घोटाले के बाद उत्तराखंड में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि कंपनी ने लोगों को हर महीने 5% से 10% तक मुनाफा देने का लालच देकर करीब 20 से 25 करोड़ रुपए निवेश कराए, लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों का पैसा फंस गया।
रायपुर थाने में दर्ज FIR के मुताबिक आरोपियों ने जूम मीटिंग, सोशल मीडिया प्रचार, होटल सेमिनार और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए लोगों को निवेश के लिए तैयार किया। शुरुआत में कंपनी को पूरी तरह सुरक्षित और वैध बताया गया। लोगों को प्लॉट और PDC चेक देने तक का भरोसा दिया गया था।
रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक इस मामले में 6 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम (BUDS) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत