हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात वन विभाग के संविदा कर्मचारी की हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तिवारी सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और टांडा रेंज में कार्यरत था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मेवा लाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
डोईवाला ब्लॉक में अब दिखेगा उत्तराखंड आंदोलन के नायक का गौरव, बडोनी की प्रतिमा का अनावरण
तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास