हल्द्वानी मंडी परिसर के पास गल्ला मंडी के निकट युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, दोनों के पास से मिली पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी है।
फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आसपास के सैंपल जुटा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड में 101 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 14 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
देहराखास के PG हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना