पांच वाला रूम ढाई हजार का हुआ: नैनीताल में ठहरना है तो चले आएं, 50 फीसदी कम हुआ होटलों का किराया
ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है।
मानसून आते ही नैनीताल के होटलों के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट मिलने लगी है। अब पांच हजार में मिलने वाले कमरे ढाई से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं।
ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है। साइट सीन व अन्य का शुल्क भी कम हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद अब होटलों के कमरों में 40 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है
प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने पहुंचते हैं पर्यटक
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक नजारों से भरपूर नैनीताल की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां बोटिंग करने के लिए सैलानी ललायित रहते हैं। मानसून में यहां सैलानियों की आमद न के बराबर हो गई है

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 2027-28 से मदरसा बोर्ड का बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, 7वें वेतन आयोग समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर