उधमसिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर शहर की पुलिस लाइन में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कई मोटरसाइकिलें और चारपहिया वाहन ख़ाक हो गए ।
रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगी भीषण आग
घटना शनिवार दोपहर की है। रुद्रपुर शहर की पुलिस लाइन में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कई मोटरसाइकिलें और चारपहिया वाहन ख़ाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के चपेट में आए जब्त किए वाहन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग जिन वाहनों में लगी, वे विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहन बताए जा रहे हैं और पुलिस लाइन परिसर में खड़े थे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
गनीमत ये रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

More Stories
पिथौरागढ़: गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल
एमडीडीए सख्त: अब नक्शे में छिपानी भारी पड़ेगी पेड़ों और नालों की जानकारी, गलत तथ्य देने पर रिजेक्ट होगा मैप
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार