28 व 29 मई को बागेश्वर में आयोजित होगी उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ की बैठक, वादो की भी होगी सुनवाई।
उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ द्वारा दिनांक 28 एवं 29 मई, 2026 को जनपद बागेश्वर स्थित ‘‘विकास भवन सभागार’’ में दो दिवसीय बैठक के साथ जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अनु सचिव राजेंद्र झिंक्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न वादो की सुनवाई की जाएगी तथा मानवाधिकार से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोग द्वारा संबंधित पक्षकारों एवं अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वादो का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा की है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास