ऋषिकेश: चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।
दसे में सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर फिसलन और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
जन समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, 150 से ज्यादा शिकायतों पर दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
बुजुर्गों के साथ खड़ी दून पुलिस, घर पहुंचकर साइबर फ्रॉड से किया सावधान