ऋषिकेश। बैराज बिजली घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
आग काफी भीषण है, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। आग की भीषण लपटों के कारण दमकल कर्मियों काफी देर तक भीतर घुसने के लिए खासा संघर्ष करते रहे।
वहीं, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राहत और बचाव कार्य जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।

More Stories
कृषि अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार: सब्सिडी फाइल के बदले 10 हजार की रिश्वत मांगने पर सतर्कता टीम ने दबोचा
कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारी भूस्खलन, 25 लाख की संपत्ति को नुकसान; बड़ा हादसा टला
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत