लंबी जद्दोजहद के बाद देहरादून नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस ने मेयर पद पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काटकर सौरभ पोखरियाल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना चेहरा बनाया। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रसंघ की राजनीति से निकले हैं। देहरादून नगर निकाय चुनाव में भले ही कांग्रेस अभी पार्षदों के कई पदों पर टिकट फाइनल न कर पाई हो, लेकिन मेयर पद पर लंबी जोड़ तोड़ के बाद टिकट फाइनल कर दिया गया। टिकट वीरेंद्र पोखरियाल को दिया गया है।
वीरेंद्र पोखरियाल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी भी हैं। उनकी यही नजदीकी टिकट की राह प्रशस्त करने में काम आई। वहीं, अंतिम समय तक टिकट की रेस में शामिल रहे अभिनव थापर की कसरत पर यहीं विराम लग गया।
दूसरी तरफ सौरभ थपलियाल को मेयर पद का टिकट देकर भाजपा ने नगर निगम की राजनीति को नया मोड़ दे दिया। हालांकि, आखिरी समय तक गामा जद्दोजहद करते रहे, मगर उनकी बात नहीं बन पाई। अब छात्र राजनीति के दो चेहरे आमने सामने होने से चुनावी रण और रोचक हो गया है।
More Stories
ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
दून पुलिस को रखा अलर्ट मोड पर
जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे।