कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है।
उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है। हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नष्ट किया बल्कि उसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जो भी दुस्साहस करने की कोशिश की उसे नाकाम किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से देश के बहादुर सपूतों की सफलता का आशीर्वाद मांगा है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में हमारे देश की महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है और इसके जरिए पूरी दुनिया में संदेश गया है कि हमारे देश की महिलाएं कितनी सशक्त है।

More Stories
देहरादून: समाधान दिवस में 176 शिकायतों का अंबार, बुजुर्ग उत्पीड़न, जमीन कब्जों और घरेलू हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील