तीन दिनों से नगरासू गुरुद्वारे की छत पर कब्जा जमाए चार निहंग सिख प्रशासन और पुलिस से लंबी बातचीत के बाद आखिरकार नीचे उतर आए हैं। वे अब पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे गुरुद्वारा गतिरोध समाप्त हो गया है।
रुद्रप्रयाग। तीन दिनों से नगरासू गुरुद्वारे की चौथी मंजिल व छत पर कब्जा करने वाले चार निहंग सिख आखिरकार नीचे उतरकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन पुलिस से लंबी वार्ता के बाद निहंग नीचे आने को तैयार हुए और पंजाब के लिए हो गए हैं।
दरअसल, वाहन पार्किंग की बात को लेकर एक स्थानीय होटल संचालक से उनका विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि निहंगों ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार लोग लहूलुहान हो गए।
इस हिंसक झड़प में एक निहंग भी घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर तीन निहंग अपनी बाइकों से गौचर की तरफ फरार हो गए थे। हमले से आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रखा।
गिरफ्तार हुए निहंग साथियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवाद दोपहर को 4 निहंगों ने रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू स्थित ‘गुरुद्वारा दमदमा साहिब’ पर कब्जा कर लिया था और मांगें न माने जाने पर देशभर से निहंगों को बुलाने की चेतावनी दी है।

More Stories
हल्द्वानी में खड़गे की हुंकार: ‘उत्तराखंड से शुरू होगा सत्ता परिवर्तन’, भाजपा पर जमकर बरसे
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में IDPL क्षेत्र में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट