देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में करीब 90 जाति और उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं। इनके विकास के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियां और बजट गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
बैठक में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित कई सांसद मौजूद रहे। वहीं लोकसभा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

More Stories
वीपीएचईपी पीपलकोटी के टेल रेस टनल हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि देगा टीएचडीसी इंडिया लि.
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण