देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर सायं तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले माह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए देहरादून दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को इस दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर सकते हैं। साथ ही भाजपा हाईकमान से भी उनकी भेंट हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व वितरण होना है।
20 मार्च को किया मंत्रिमंडल का विस्तार
मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। साथ ही उनकी प्रधानमंत्री मोदी से भी भेंट हो सकती है। प्रधानमंत्री का अगले माह देहरादून दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बीती 20 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। अब उनका 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल पूरा हो चुका है।
एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार से विभिन्न लंबित योजनाओं के लिए वित्तीय मदद से लेकर नई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र की हरी झंडी मिलनी है।
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में ये विषय प्रमुखता से उठ सकते हैं। साथ में अब प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सरकार में दायित्व बंटने हैं। 24 से 26 तक वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार है। मुख्यमंत्री भाजपा के केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं।

More Stories
Future Police Chiefs Get First-Hand Lesson in Disaster Resilience at SDRF Dehradun
कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
हल्द्वानी में बवाल: मदरसन कंपनी गेट पर प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हरीश पनेरु समेत 4 नेता हिरासत में