ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया है कि ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग चल रही थी।
इस दौरान हरियाणा का रहने वाला एक बदमाश भाग गया। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गए तो उसने जंगल में पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान बताया गया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मौके पर अपना चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान इमरान पुलिस को देखकर काली मंदिर की तरफ भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वो जंगल की तरफ भाग गया। जब पुलिस की टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने उल्टा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम जंगल में फैल गई और इमरान को घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस की टीम सुरक्षित है और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान पर ट्रक चोरी में शामिल रहने का भी आरोप है। मामले की जांच अभी जारी है।

More Stories
उत्तराखंड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायकों ने दी बधाई और विकास कार्यों की सराहना
चमोली: अस्पताल परिसर में गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक
सहसपुर में सीएम धामी का एक्शन मोड: जनसेवा शिविर में मौके पर ही निपटी हजारों समस्याएं, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश