उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन (लोक भवन), देहरादून से 03 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रतर आदेश (जो भी पहले हो) तक के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में कार्यरत रहे हैं।


More Stories
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
‘देवभूमि आपका अपना घर है’, CM धामी ने NeST Fest-2026 में पूर्वोत्तर के युवाओं को दिया आत्मीय संदेश
मोबाइल टावर में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार