नैनीताल जिले के रामनगर मे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के काशीपुर गौशाला क्षेत्र से पकड़ा गया अब तक का सबसे लंबा व वजनदार पायथन सांप, बता दे की रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी से अब तक का सबसे लंबा व वजनदार अजगर पाइथन को रेस्क्यू किया है,जिसका वजन 1 कुंतल 75 किलो से ज्यादा बताया गया जबकि लंबाई 20 फ़ीट से ज्यादा है।
वही तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मैदानी क्षेत्रों में लगातार आबादी क्षेत्र में सांपों का निकलते रहने की घटनाएं सामने आती रहती है,जिनको तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा रेस्क्यू कर घने जंगल में आज़ाद किया जाता है.
वही तराई पश्चिम वन प्रभाग में कार्यरत सांपों के रेस्क्यू करने वाले तालिब हुसैन ने बताया कि उनको रेंज अधिकारी द्वारा सूचना दी गई थी की तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी में आबादी में एक घर के पास में खेत मे एक विशालकाय अजगर घुस आने की सूचना दी गयी थी,।
उन्होंने कहा कि सूचना पर उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर इस विशालकाय अजगर को बमुसिकिल रेस्क्यू किया गया, तालिब ने बताया कि उन्होंने आज तक सैकड़ों की संख्या में पाइथन का रेस्क्यू किया है लेकिन यह अब तक का इस क्षेत्र का सबसे लंबा और वजनदार पाइथन है जो पहली बार पकड़ा गया है.
वही तराई पश्चिम के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इतना बड़ा पाइथन जिसका वजन 1कुंतल 75 किलो से ज्यादा व इसकी लंबाई 20 फ़ीट से ज्यादा है,इतना लंम्बा व वजन का पायथन पहली बार रेस्क्यू किया गया है जिसको अब घने जंगल मे आज़ाद करने की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट
बड़ी खबर: हल्दानी मेडिकल कॉलेज को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप