देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर से एक युवती का शव निकाला गया
आज दिनाँक 17 फरवरी 2025 को SDRF फ्लड टीम द्वारा गंगा नदी में सर्चिंग के दौरान त्रिवेणी घाट के पास साईं घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
उक्त व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवप्रयाग संगम पर नदी में नहाते हुए डूब गया था जिसकी SDRF टीम व परिजनों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।
परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र उर्फ समीर शाह पुत्र श्री नटवरलाल शाह, उम्र- 61 वर्ष, निवासी- वडोदरा, गुजरात के रूप में की गई।
वही दूसरी ओर जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर में डूबी एक युवती की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर से युवती का शव बरामद किया गया।
*मृतक का विवरण*- राधिका चौहान D/O अतर सिंह ग्राम – चुनोट, थाना चकराता, देहरादून।

More Stories
ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट