हरिद्वार:
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी के घर डकैती, बदमाशों ने बेटी को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व कारोबारी के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया गया।
हरिद्वार शिवालिक नगर में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली।
इतना ही नहीं बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक कार भी ले उड़े। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।
कार लेकर फरार
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश कारोबारी की कार को लेकर फरार हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर पथरी पावर हाउस के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

More Stories
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
उत्तराखंड Weather Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा पर भी असर
नैनीताल: निजी अस्पतालों को DM की सख्त चेतावनी, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अनदेखी पड़ी तो होगी कार्रवाई