Dehradun news: छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं (Dehradun spa center raid) को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं।
देहरादून: उत्तराखंड में स्पा सेंटर, मसाज सेंटर के नाम पर किस तरह से जिस्म का अवैध काला कारोबार चल रहा है, ये बात जग जाहिर है। देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश से आपको अक्सर ये खबरें सुनने को मिलती होंगी।
खबर देहरादून के विकासनगर से है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां महिलाओं को बिना वेरिफिकेशन के रखा गया था। खास बात ये है कि छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। बीएनएस की धारा 172 के तहत सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
दरअसल आजकल उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत रविवार यानी 5 अप्रैल को पुलिस ने विकासनगर बाजार में दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। स्पा सेंटर्स में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इसी दौरान पुलिस ने 7 महिलाओं को हिरासत में लिया। ये सातों महिलाएं बिना वेरिफिकेशन के वहां काम कर रही थीं। इसके अलावा स्पा सेंटर के संचालक पर भी कड़ा एक्शन लिया गया। पुलिस के एक्शन (Dehradun spa center raid) के बाद स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80