मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने रेरा प्रोजेक्ट से संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि जो मामले 3 वर्ष से अधिक (2022 से पूर्व के) पेंडिंग है पहले उनको प्रायोरिटी के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित करें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकासकर्ताओं से वसूली की जानी है उनसे वसूली का कार्य भी तेजी से पूरा करें।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रेरा अमिताभ मित्रा, सचिव ईला गिरि, उपसचिव अर्पण कुमार राजू तथा अनु सचिव नरेंद्र सिंह रावत बैठक में उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80