हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आधी रात जनपद के कई थानों और कोतवाली क्षेत्रों के प्रभारी बदल दिए। शहर कोतवाल रितेश शाह को कोतवाली भगवानपुर प्रभारी बनाया गया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा एक बार फिर शहर कोतवाल बनाए गए हैं। देहरादून से आए इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी को ज्वालापुर कोतवाली, बहादराबाद में तैनात इंस्पेक्टर विजय सिंह को कोतवाली प्रभारी झबरेड़ा बनाया गया है। मंगलौर से कोतवाली प्रभारी अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली प्रभारी, बुग्गावाला से इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर को कोतवाली प्रभारी मंगलौर बनाया गया है।
भगवानपुर में एसएसआई रहे अंकुर शर्मा को बुग्गावाला का एसओ नियुक्त किया गया है। इनके अलावा मंगलौर से एसएसआई मनोज गैरोला को बहादराबाद एसएसआई, यहां से नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय और झबरेड़ा से अजय शाह को भी पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी