- मुख्यमंत्री ने किया है पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान
- पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड़वासियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुडने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड़वासियों की अग्रणी भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वजवाहक है।

More Stories
देहरादून में पार्किंग संकट होगा दूर! परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी विशाल अंडरग्राउंड पार्किंग, राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग की तैयारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
उत्तराखंड Weather Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा पर भी असर