उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेल आयोजित होने जा रहे हैं और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों व आने वाले मेहमानों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन कर लिया गया है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी और इमरजेंसी में हेली एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। राष्ट्रीय खेलों के लिए स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार के अनुसार राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी, व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं और जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सह नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं।

More Stories
देहरादून पहुंचे Rahul Gandhi, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, दिवंगत कांग्रेस नेता के जाएंगे घर
हल्द्वानी: गोला पुल पर आत्महत्या रोकने के लिए लगेगा सुरक्षा जाल, डीएम ने बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Breaking: ‘AGHORA’ यूट्यूब गैंग गिरफ्तार! तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा