प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेजी पर हैं। टिहरी झील के किनारे कोटीकॉलोनी में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करने की भी खबर है। इसी बीच खबर आ रही है कि पीएम झील में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक बोटिंग भी कर सकते हैं। इसे टिहरी के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के रूप में देखा जा रहा है।
PM Modi का संभावित टिहरी दौरा
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित टिहरी दौरे को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी ने अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। बीते दिन कोटीकॉलोनी इलाके का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
टिहरी झील में बोटिंग करेंगे मोदी! PM Modi Tehri Visit
इसके साथ ही अधिकारियों ने टिहरी झील में संचालित क्रूज और बार्ज बोट में जाकर व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण एसडीआरएफ की टीम द्वारा भी किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम झील में क्रूज बोट पर भी थोड़ा समय बिता सकते हैं।
होमस्टे में प्रवास
इसके अलावा कोटीकॉलोनी के आसपास कुछ समय होमस्टे में ठहरने को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानों की तलाश करना भी शुरू कर दिया है।
1000 मेगावाट वाले पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण
बताते चलें कि पीएम मोदी टिहरी बांध की 1000 मेगावाट क्षमता वाली पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना के लोकार्पण के लिए टिहरी आ सकते हैं। देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना को करीब करीब आठ हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसके शुरू होने से टिहरी बांध की क्षमता 2400 मेगावाट हो जाएगी।

More Stories
केदारनाथ में 50 बेड के अस्पताल का उद्घाटन:CM धामी बोले- 11 हजार फीट की ऊंचाई पर श्रद्धालुओं को मिलेगी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा
चंपावत गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा: पुलिस बोली- नाबालिग से नहीं हुआ दुष्कर्म, साजिश का पर्दाफाश
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसली, सामने से आई बाइक ने किशोर को कुचला, मौत