आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई।
प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अभियान के तहत एक घंटे तक गैर-जरुरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है।

More Stories
एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
देहरादून: दून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों और आमजन को हेलमेट की अहमियत बताई
देहरादून में आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, सात सूत्रीय मांगों को लेकर 20 नवंबर तक धरने का ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात