देहरादून।
साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा।
आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।


More Stories
देहरादून में भाजपा नेताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत