ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे
उत्तराखंड आने वाले वाहन अब ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे। सभी सीमाओं पर अंदर तक एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे की नजर से बचेगा तो दूसरा कैमरा ग्रीन सेस काट देगा।
परिवहन मुख्यालय प्रदेशभर में इस महीने के आखिर तक ग्रीन सेस कटौती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चुनी गई एजेंसी से नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया का समझौता हो चुका है। अब वाहन पोर्टल से भी तालमेल बनाया जा रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही कोई बाहरी राज्य का वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रविष्ट होगा, तो उसका ग्रीन सेस कैमरे की मदद से कट जाएगा।
सभी सीमाओं पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन(एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं। सनत ने बताया कि जैसे ही वाहन उस कैमरे की नजर में आएगा, उसका ग्रीन सेस फास्टैग खाते से कट जाएगा। अगर किसी कारण वाहन एक कैमरे से बच गया तो अगले कैमरे से ग्रीन सेस कट जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बार ग्रीन सेस कटने के बाद 24 घंटे तक नहीं कटेगा। 24 घंटे बाद फिर एंट्री करने की सूरत में ग्रीन सेस कटौती होगी।
भारी वाहन-3 एक्सल 450, भारी वाहन- 4 से 6 एक्सल 600, 7 एक्सल या इससे अधिक 700, मध्यम और भारी माल वाहन(7.5-18.5 टन) 250, हल्के माल वाहन(3-7.5 टन) 120 डिलीवरी वैन(3 टन तक) 80, भारी निर्माण उपकरण वाहन 250, बस(12 सीट से अधिक) 140, मोटर कैब, मैक्सी कैब और पैसेंजर कार 80

More Stories
रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
LUCC Chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल