देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने योगेन्द्र रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत की गई है।
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, योगेन्द्र रावत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष की अवधि अथवा 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, आयोग के सदस्य के पद पर बने रहेंगे।
नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 10 अगस्त 2026 को देहरादून से जारी की गई। अधिसूचना पर सचिव शैलेश बगौली और अपर सचिव नवनीत पाण्डे के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
शासन की ओर से अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों, अधिकारियों और अन्य आवश्यक कार्यालयों को भी भेज दी गई हैं। योगेन्द्र रावत की नियुक्ति के साथ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में उनकी जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से निर्धारित हो गई हैं।


More Stories
कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार
महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया