
देहरादून। देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग को युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
घटना शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि एक युवक और एक नाबालिग लड़की बुधवार रात तीन बजे से गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं और सुबह तक बाहर नहीं निकले। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार दिन के समय मौके पर पहुंचे। जब कमरे का गेट खुलवाकर जांच की गई, तो वहां 24 वर्षीय युवक और एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
पुलिस और लोगों ने युवक के मोबाइल को खंगाला। जांच करने पर चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी के फोन में 200 से ज्यादा अलग-अलग लड़कियों के साथ चैट और कई युवतियों की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं। इस डेटा को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था।

More Stories
वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
देहरादून पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी दिनेश नेगी का निधन, ट्यूमर से जूझते हुए हारे जिंदगी की जंग
उत्तराखंड में चाइनीज बताकर त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामला:मौत के चाैथे दिन CM धामी ने छात्र के पिता से बात की; कहा- यहां ऐसा माहौल कभी नहीं रहा