लंबी जद्दोजहद के बाद देहरादून नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस ने मेयर पद पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काटकर सौरभ पोखरियाल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना चेहरा बनाया। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रसंघ की राजनीति से निकले हैं। देहरादून नगर निकाय चुनाव में भले ही कांग्रेस अभी पार्षदों के कई पदों पर टिकट फाइनल न कर पाई हो, लेकिन मेयर पद पर लंबी जोड़ तोड़ के बाद टिकट फाइनल कर दिया गया। टिकट वीरेंद्र पोखरियाल को दिया गया है।
वीरेंद्र पोखरियाल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी भी हैं। उनकी यही नजदीकी टिकट की राह प्रशस्त करने में काम आई। वहीं, अंतिम समय तक टिकट की रेस में शामिल रहे अभिनव थापर की कसरत पर यहीं विराम लग गया।
दूसरी तरफ सौरभ थपलियाल को मेयर पद का टिकट देकर भाजपा ने नगर निगम की राजनीति को नया मोड़ दे दिया। हालांकि, आखिरी समय तक गामा जद्दोजहद करते रहे, मगर उनकी बात नहीं बन पाई। अब छात्र राजनीति के दो चेहरे आमने सामने होने से चुनावी रण और रोचक हो गया है।
More Stories
कोर्ट में ADM ने कबूला- ‘मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती’, हाईकोर्ट का सवाल- क्या ऐसे अफसर चला सकते हैं शासन?
बदरीनाथ धाम में बिना आईडी के होटल पहुंची लापता महिला, पुलिस सतर्कता से परिजनों को सौंपी गई
गांव की पगडंडियों से ओलम्पिक ट्रैक तक, उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर; अब जर्मनी में जीते पदक